बालोद | मराठा समाज की बैठक 21 दिसंबर को सुबह 12 बजे पेंशनर भवन शिकारीपारा में आयोजित की जा रही है। बैठक में आगामी 18 जनवरी को राजिम में होने वाले मराठा समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन संबंधी सभी आवश्यक जानकारी साझा की जाएगी। समाज के आयोजकों ने सभी सदस्यों से विशेष आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में पहुंचकर सम्मेलन के संबंध में मार्गदर्शन और जानकारी प्राप्त करें। बैठक में समाज के विकास और आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की जाएगी।


