कसडोल| ढाबा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 1 आरोपी शराब कोचिया से 25 लीटर शराब जब्त कर गिरफ्तार किया गया। “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कसडोल की पुलिस द्वारा ग्राम कटगी खैरा मोड के पास ढाबा में घेराबंदी कर अपने ढाबा में अवैध महुआ शराब बिक्री करते हुए आरोपी ढाबा संचालक रामखिलावन उर्फ पप्पू दिवाकर निवासी ग्राम खैरा क थाना कसडोल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹2600 कीमत मूल्य का 25.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।


