सुशासन सप्ताह के तहत विशेष शिविर आज से

ब्यावर | सुशासन सप्ताह 2025 के तहत 19 से 25 दिसंबर तक “प्रशासन गांवों की ओर’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय पर आयोजित होने वाले ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के साथ आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सीपी ग्राम, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के साथ ऑनलाइन लोक सेवाओं की प्रदायगी के प्रकरणों का भी निस्तारण किया जाएगा। इसके तहत 20 दिसंबर को उपखंड क्षेत्र ब्यावर में देवाता और जवाजा, रायपुर में रायपुर, जैतारण में बेड़कला, मसूदा क्षेत्र में मसूदा और खीमपुरा व टॉडगढ़ क्षेत्र के लिए टॉडगढ़ में विशेष शिविर आयोजित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *