स्कूलों में विदेशी सामग्र्री खरीदी तो 12% ब्याज सहित राशि वसूलेंगे : शिक्षा मंत्री

बांसवाड़ा| शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि प्रदेश के स्कूलों में जो भी सामग्री खरीदी जाए, वह स्वदेशी ही हो। विदेशी या आयातित सामग्र्री खरीदी तो संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए 12 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि वसूली जाएगी। दिलावर शुक्रवार को यहां लीयो संस्थान में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, स्कूलों में प्रार्थना सभा में सूर्य नमस्कार, राष्ट्रगीत वंदेमातरम् और छुट्टी से पहले राष्ट्रगान गाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या निजी स्कूलों से ज्यादा है। पहली बार स्कूलों में रंगरोगन कर दीपोत्सव मनाया गया। कई फैसलों से कष्ट भी हुए होंगे लेकिन मोबाइल बैन करने का परिणाम सभी ने देखा है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, संत उत्तम स्वामी महाराज, प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के शनिवार को समापन सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल के पास मैदान में अस्थाई हेलीपैड बनाया गया है। शिक्षकों की कमी कांग्रेस की देन दिलावर ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा, यह कांग्रेस का किया हुआ पाप है। पिछली सरकार ने स्कूल तो बना दिए लेकिन पद सृजित नहीं किए। पद भरने थे, भरे नहीं। हिंदी माध्यम स्कूलों पर जबरन अंग्रेजी मीडियम के बोर्ड लगा दिए। इसलिए समस्या तो आनी ही थी। बांसवाड़ा. शिक्षक संघ के अधिवेशन में संबोधित करते शिक्षा मंत्री।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *