नियमित जलापूर्ति नहीं, सड़क पर गंदा पानी जमा

ब्यावर |लोहार कॉलोनी के महिलाओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन ब्यावर कलेक्टर कमलराम मीना को दिया। महिलाओं ने बताया कि 15 वर्षों से जल कनेक्शन होने के बावजूद नियमित तौर से पानी नहीं आ रहा है जिसके कारण निवासियों को बाहर से पानी मंगवाने को मजबूर होना पड़ रहा है तथा पानी की किल्लत के कारण महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हो गए हैं। घरों के बाहर नालियों का अभाव होने के कारण घरों के बाहर नालियों का गंदा पानी जमा हुआ रहता है। ज्यादा पानी आने पर सड़कों पर फैल जाता है। पानी के जमाव के कारण मच्छरों की भरमार लगी हुई रहती है जिसके कारण से बीमारियों के बढऩे का खतरा मंडराता है। महिलाओं ने बताया की कई बस्ती में पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने व नाली निर्माण की समस्या को लेकर पूर्व में कई बार संबधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत व ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए शुक्रवार को पुन महिलाओं ने ज्ञापन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *