ब्यावर |राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य शुक्रवार को विकास रथ ग्राम पंचायत दुर्गावास में पहुंची। ग्राम पंचायत दुर्गावास के सरपंच हरि सिंह रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचने पर ब्यावर के लोकप्रिय विधायक शंकर सिंह रावत, जवाजा विकास अधिकारी बलराम मीणा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, धन्ना सिंह ने रथ का तिलक कर माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक शंकर सिंह रावत ने सरकार की सभी योजनाओं के बारे मे विस्तार बताया। उसके बाद उपस्थित सभी लोगों व महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बिरदा सिंह, नैनू सिंह, दीप सिंह, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह, लक्की, नारायण सिंह, प्रिंस प्रजापत, प्रभु सिंह, नेपाल सिंह, गुमान सिंह व ग्रामवासी मौजूद थे।


