रथ यात्रा में पूर्व मंत्री रावत ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बांसवाड़ा | राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर “बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” अभियान के तहत सामरिया, प्रतापनगर, सुरवानिया, पाड़ीकला व सालिया में रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व मंत्री धनसिंह रावत ने आमजन को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसान, युवा, महिला व गरीब वर्ग के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली व रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। रथ यात्रा के जरिए योजनाओं को गांव-ढाणी तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अनिल पटेल, नवागांव मंडल अध्यक्ष हितेश पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष लालसिंह पटेल, सूरज रावत, ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *