विक्षिप्त के आतंक से ग्रामीण भयभीत, कई को किया जख्मी

बोकारो | चास मु. थाना क्षेत्र के डूमरदाह में रहने वाले एक विक्षिप्त युवक के आतंक से आसपास कई गांव के ग्रामीण भयभीत है। उक्त युवक विष्णु महतो (35) अपने साथ कई हथियार लेकर चल रहा है, इस दौरान वह किसी पर भी हमला कर रहा है। दो दिन पूर्व बुजुर्ग मोदीडीह टोला निवासी जोलो महतो व उनकी पत्नी कुरमी देवी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। इनका इलाज धनबाद पीएमसीएच में चल रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने स्थानीय थाना में शिकायत की है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। बीते गुरुवार को भी उसने एक व्यक्ति को फरसा से हमला करने का प्रयास किया, जिसको देखते हुए शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए निकले। लेकिन वह कभी जंगल की ओर भाग जाता है तो कभी हथियार लहराने लगता है, जिससे भयभीत ग्रामीण पीछे हट जाते हैं। विक्षिप्त युवक के कारण डूमरदाह, कुम्हरी व चेचकाधाम आने वाले ग्रामीण भयभीत हैं। उक्त बुजुर्ग दंपति पर हमला चेचका धाम में किया गया था। हालांकि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बोकारो डीसी से भी की है, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला है। थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि इस संबंध में चास एसडीओ को पत्राचार किया गया है, ताकि उसे अस्पताल में भर्ती किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *