बोकारो | शुक्रवार को बालीडीह थाना पुलिस ने घर में जाकर मारपीट कर जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त कृष्णा नगर डोमपाड़ा निवासी भोंदा कालिंदी उर्फ मोहन कालिंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भोंदा की गिरफ्तारी बोकारो रेलवे स्टेशन के पास से हुई। मामले में पुलिस ने पूर्व में ही बबलू कालिंदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आवेदक राजमणि यादव ने दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि 11 दिसंबर की संध्या करीब 6.30 बजे 10-12 की संख्या में आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर घर में घुस गए तथा पूर्व के विवाद को लेकर वृद्ध माता-पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।


