नया साल 2026:रशियन डांसर, कोलकाता के लाइव बैंड के साथ होगा नए साल का स्वागत

धमाकेदार जश्न को लेकर रांची के होटल व क्लबों में तैयारियां शुरू…
नए साल 2026 के धमाकेदार स्वागत को लेकर रांची के फाइव स्टार होटल और प्रमुख क्लबों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। होटल रेडिशन ब्लू में दिल्ली का मशहूर स्काई हाई बैंड और रांची का प्रसिद्ध बंदिश बैंड अपनी ऊर्जावान धुनों और रंगीन प्रस्तुति के साथ दर्शकों को झुमाएगा। साथ ही रशियन डांसरों के लाजवाब और रोमांचक प्रदर्शन जश्न की रात को और यादगार बनाएंगे। होटल रमादा में ग्रूव नाइट क्लब में 27 दिसंबर को सेलेब्रिटी डीजे ताशी का परफॉर्मेंस रांची वासियों को झूमने पर विवश करेगा। कोर्टयार्ड बाय मैरियट में डीजे स्काय और अल्विन रोजारियो की लाइव बैंड प्रस्तुति के साथ बॉन्ग क्वीन डांस ग्रुप का विशेष प्रदर्शन होगा। जिमखाना क्लब में कोलकाता का मशहूर डीजे शोर बाजार थिरकने के लिए मजबूर करेगा। होटल रेडिशन ब्लू : रांची में इस साल होटल रेडिसन ब्लू मनोहारी संगीत और नृत्य का संगम पेश करने जा रहा है। दिल्ली का मशहूर स्काई हाई बैंड होटल के ग्रांड बॉल रूम में अपनी धुनों और जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ नए साल के स्वागत में रांचीवासियों को झूमने पर मजबूर करेगा। इसके साथ ही रांची का फेमस बंदिश बैंड वाटरफ्रंट रेस्टोरेंट में अपनी मनमोहक धुनों और ताल के जादू से मेहमानों को थिरकने का आमंत्रण देगा। आयोजन में रशियन डांसर भी शामिल होंगे, जिनके लाजवाब परफॉर्मेंस से दर्शक पूरी रात आनंदित होंगे। कोर्टयार्ड बाय मैरियट : रांची में नए साल 2026 का भव्य जश्न वीरासत हॉल और स्काईलाइन पूल डेक पर मनाया जाएगा। मेहमान इस उत्सवमयी शाम में विविध प्रकार के व्यंजन, असीमित पेय पदार्थ और रंगारंग मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे। संगीत की प्रस्तुति के लिए कोलकाता के मशहूर डीजे स्काय और अल्विन रोजारियो की लीड वाली लाइव बैंड परफॉर्मेंस होगी। इसके अलावा, बॉन्ग क्वीन नृत्य समूह अपने विशेष नृत्य प्रदर्शन से माहौल को और रोमांचक बनाएंगे। रांची जिमखाना क्लब : इस बार भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कोलकाता के मशहूर डीजे शोर बाजार के साथ दिग्विजय और सिडबिट अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे, जो भारत के प्रमुख इंडो हाउस डीजे हैं। कार्यक्रम में ऊर्जावान संगीत, भव्य वातावरण और लड़कियों द्वारा आतिशबाजी के प्रदर्शन से शाम रोमांचक बनेगी। मध्यरात्रि में भव्य आतिशबाज़ी के साथ नए वर्ष का स्वागत किया जाएगा। यह उत्सव 31 दिसंबर की रात आठ बजे से प्रारंभ होगा और प्रवेश टिकट शीघ्र उपलब्ध होंगे। होटल रमादा : इस बार न्यू ईयर पर रमादा होटल में धमाकेदार जश्न का आनंद लें। ग्रूव नाइट क्लब में सेलेब्रिटी डीजे नाइट के साथ अनलिमिटेड ड्रिंक्स और लाइव मल्टीकुजीन बफे रहेगा। वहीं, लोटस लीफ रेस्टोरेंट में लाइव मल्टीकुजीन बफे, चैनल म्यूजिक और शानदार न्यू ईयर सेलिब्रेशन का अनुभव ले सकेंगे। बच्चों के लिए किड्स कॉर्नर और सभी के लिए डांस जोन अलग रखा गया है। होटल में 27 दिसंबर को स्टारलीट सैटरडे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डीजे ताशी का परफॉर्मेंस होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *