हाल ही में कुवैत में हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में गुरदासपुर के कस्बा दोरांगला निवासी जगदीप सिंह (33) की पहचान हुई है। सतवंत सिंह ने बताया कि भाई जगदीप डेढ़ साल पहले कुवैत गया था। वह वहां लेबर का काम कर रहा था। उन्हें फोन आया कि जगदीप साथियों संग घर जा रहा था कि एक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें जगदीप भी शामिल था। जगदीप का 11 साल का बेटा है। परिवार ने सरकार से बेटे का शव भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार मृतकों में 2 युवक पाकिस्तान, एक अमृतसर और एक जालंधर का बताया जा रहा है, जबकि 2 की पहचान नहीं हुई है।


