प्रधानगी को लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स के दो गुटों में टकराव, 15 राउंड फायरिंग में 2 छात्र जख्मी

कॉलेज की प्रधानगी को लेकर शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे के करीब छात्रों के दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। 12.30 बजे के करीब छात्र किशनगढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। प्रधानगी को लेकर पहले कहासुनी हुई जो बढ़ते-बढ़ते एक-दूसरे पर गोलियां दागने तक जा पहुंची। महज 5 मिनट के अंतराल में दोनों गुटों के बीच 15 राउंड फायरिंग से पेट्रोल पंप पर दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पंप के मुलाजिमों ने भी किसी तरह भागकर जान बचाई। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली पेट्रोल पंप के दफ्तर के दरवाजे में जा धंसी। गोलीबारी में 2 छात्र गोपी और सौरभ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोलीबारी के बाद आरोपी अपने 3 वाहन वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। {शेष पेज 4 पर देर शाम एनकाउंटर, लक्खा गिरफ्तार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी लखविंदर उर्फ लक्खा (निवासी कपूरथला) करतारपुर के पास छिपा हुआ है। जब पुलिस की विशेष टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली लक्खा की टांग में लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। {शेष पेज 4 पर ऐसा लगा आज जिंदा घर नहीं लौटूंगा शुक्रवार दोपहर पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो 30-40 युवकों को वहां पर देख थोड़ी हैरानी हुई। कोई बाइक पर था और कोई कार पर। थोड़ी बाद ही युवकों का कोई दूसरा गुट पंप पर पहुंचा। कार में सवार युवकों ने पहले से मौजूद युवकों पर अचानक गोली चला दी। इसके बाद दूसरी तरफ से भी फायर हुए। मुझे लगा कि आज जिंदा नहीं बच पाना। पता नहीं कहां से गोली आकर लग जाए। परमात्मा का शुक्र है कि इतनी ज्यादा गोलीबारी के बीच बच गया। गोलीबारी के बाद सभी युवा वहां से निकल गए। – राजवीर उर्फ लाडी, निवासी रायपुर रसूलपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *