कोहरे के आगोश में शहर:अंबिकापुर सबसे ठंडा, पेण्ड्रा में कोहरे से विजिबिलिटी 30 मीटर

सरगुजा में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री गिरकर 5.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, मैनपाट में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण दिन का तापमान भी 21.8 डिग्री पर सिमट गया। पूरे दिन विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई। वहीं, पेण्ड्रा और अमरकंटक में शुक्रवार को सीजन की सबसे ज्यादा ठंड रही। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे गिरने के कारण ओस की बूंदें बर्फ की तरह जम गईं। सुबह 9 बजे तक घने कोहरे से दृश्यता केवल 30 मीटर रही। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड से मामूली राहत रहेगी। अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि के कारण शीतलहर की स्थिति नहीं है। तापमान में वृद्धि से ठंड थोड़ी और कम हो जाएगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *