रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल के एमडी डॉ. संदीप दवे को मिला सुश्रुत पुरस्कार

रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल, रायपुर के मेडिकल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे को सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित सुश्रुत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा 18 दिसंबर 2025 को कोलकाता में आयोजित 85वें वार्षिक सम्मेलन में प्रदान किया गया। सुश्रुत पुरस्कार शल्य चिकित्सा विज्ञान, रोगी देखभाल, नेतृत्व क्षमता और नवाचार के लिए दिया जाने वाला देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है। डॉ. दवे को यह सम्मान सर्जरी के क्षेत्र में उनकी निरंतर प्रतिबद्धता और मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए दिया गया है। वे अब तक 600 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी कर चुके हैं और न्यूनतम इनवेसिव व रोबोटिक सर्जरी तकनीकों को बढ़ावा देने में अग्रणी रहे हैं। उनके नेतृत्व में रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल उन्नत शल्य चिकित्सा सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है, जहां रोगी सुरक्षा और बेहतर उपचार परिणामों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *