राजिम| गरियाबंद जिले में कक्षा दसवीं एवं बारवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा आरंभ हो गई है पूरे जिले में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर केंद्र अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में शासकीय उच्च उत्तर माध्यमिक विद्यालय बिजली के प्राचार्य को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुमा विकासखंड फिंगेश्वर का केंद्र अध्यक्ष बनाया गया है। परीक्षा 20 दिसंबर तक चलेगी।


