सफाई कर्मी ने उद्यान अधिकारी को पीटा:निगम आयुक्त ने मामले पर लिया संज्ञान किया सस्पेंड

भिलाई नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने वहां के उद्यान अधिकारी से झगड़ा कर डाला। उसने ना सिर्फ उद्यान अधिकारी से गाली गलौज किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी किया। जब ये बात निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को पता चली तो उन्होंने सफाई कर्मी को सस्पेंड कर दिया। नगर निगम भिलाई के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक निगम के उद्यान विभाग में पदस्थ सफाई कर्मचारी संतोष कुमार ने उद्यान अधिकारी तुलेश्वर साहू के साथ गाली गलौज और मारपीट की है। उद्यान अधिकारी ने इसकी शिकायत निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय से की। इसके बाद आयुक्त ने सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम भिलाई के उद्यान विभाग में कार्यरत नियमित कर्मचारी संतोष कुमार के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी थी। उसकी लगातार अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बढ़ती जा रही थी। वह आए दिन शराब पीकर ड्यूटी पर आता था और ना खुद काम करता था और ना दूसरों को काम करने देता था। इस पर उद्यान अधिकारी तुलेश्वर साहू ने उसे कई बार चेतावनी दी और समय पर बिना नशे के ड्यूटी आने को कहा। इसके बाद भी संतोष कुमार अपनी मर्जी से नशे की हालत में ड्यूटी आता रहा। इसके बाद काम नहीं करने के कारण तुलेश्वर साहू ने उसका वेतन काट दिया। जब संतोष कुमार का वेतन कटकर आया तो वो इतना क्रोधित हो गया कि वो तुलेश्वर साहू से झगड़ा करने चला गया। वो उसके पास जाते ही गाली गलौज करने लगा। जब तुलेश्वर ने उसे मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। नोटिस का संतोष जनक जवाब ना देने पर की कार्रवाई जब ये शिकायत निगम आयुक्त के पास पहुंची तो उन्होंने इसे घोर अनुशासनहीनता बताया और उसको कारण बताओ नोटिस जारी किया। जब सफाई कर्मी संतोष कुमार ने नोटिस का संतोष जनक जवाब नहीं दिया तो उन्होंने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उसे जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में अटैच किया गया है। सभी कर्मचारियों को जारी किया निर्देश इस घटना के बाद निगम आयुक्त पाण्डेय ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि उनके रहते वो किसी प्रकार की अभद्रता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी को समय पर ड्यूटी आने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी अपने उच्च अधिकारी के निर्देश का पालन करना है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *