भरतपुर में सुबह से चल रही शीतलहर:कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर रही, बारिश और ओले का अलर्ट

भरतपुर में सुबह से ही शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम में ठंड बढ़ी है। जिसके कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। सर्दी दूर करने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। देर रात 9 बजे से ही घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते काफी कोहरा छंट गया। सुबह भी विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने बारिश और ओले पड़ने का अलर्ट जारी किया हुआ है। कल घने कोहरे के बाद दोपहर 12 बजे तक धूप निकल आई। धूप की वजह से लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की और, शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने लगी। रात 8 बजे से ही शहर में कोहरा छाने लगा। 9 बजे तक पूरे शहर को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। आज भी सुबह से शीतलहर चल रहीं है। जिसके कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। सुबह तक भी हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। लोग सुबह से वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *