पाली में अलसुबह बरसात:सुबह 8 बजे तक नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, छाए रहे बादल

पाली में शनिवार अलसुबह करीब चार बजे से हल्की बरसात हुई। जो रूक-रूक कर साढ़े पांच बजे तक होती रही। ऐसे में शहर की सड़कें बरसाती पानी से भीग गई। सुबह 8 बजे तक शहर में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, बादल छाए रहे। सुबह के समय 5 KM प्रति घंटे की स्पीड से कोल्ड वेव चल रही थी। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को पाली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वेस्टर्न डिस्टबेंस के चलते मौसम में अचानक बदला आया है। पाली शहर में शनिवार को अलसुबह बरसात हुई, बादल छाए रहे। कोल्ड वेव चलने से स्कूल जाने वाले स्टूडेंट से लेकर वॉकिंग पर निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। चाय की कई थड़ियों पर लोग अलाप तापते हुए चाय की चुस्कियां लेकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते नजर आए। शहर की सड़कें भी सुबह के समय सूनी-सूनी सी नजर आई। आवश्यक काम होने ही लोग घरों से निकले। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम रहेगा। बता दे कि शुक्रवार को सुबह-शाम सर्दी का अहसास रहा लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से दोपहर के समय गर्मी का अहसास रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *