श्रीगंगानगर में बादल छाए, सर्दी हुई तेज, हवा चली:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिखा रहा असर, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस

श्रीगंगानगर जिले के कई हिस्सों में शनिवार सुबह दिन की शुरुआत में बादल छाए रहे। कोहरे का असर नहीं होने से विजिबिलिटी क्लीयर थी, लेकिन सर्दी के साथ मामूली हवा चलने से तेज ठंडक का एहसास हो रहा था। शॉल, कंबल, मफलर और कोट से सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग सर्दी से परेशान दिखे। शुक्रवार दिन में खिली धूप का असर रात होते-होते गायब होता नजर आया। रात 11 बजे तक तेज सर्दी असर दिखा रही थी, सर्दी का यह प्रभाव शनिवार सुबह तक बना हुआ था। सुबह सड़कों पर निकले ई रिक्शा चालक परेशान दिखे। सर्दी के असर से सड़कों पर आवाजाही भी बेहद कम थी। शुक्रवार शाम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। पिछले तीन-चार दिन से धूप खिलने से दिन का तापमान ताे बढ़ा है लेकिन एक्सपर्ट्स अगले 24 घंटे में जिले में कोहरे या नमी का असर नजर आने की संभावना जता रहे हैं। उनका कहना है कि इस दौरान सर्दी में तेजी आ सकती है। सर्दी के चलते शनिवार सुबह शहर की सड़कों पर सुबह काफी कम लोग नजर आए। जरूरी काम से लोग निकले भी तो सर्दी से बचाव के इंतजाम करने के बाद। शहर की सब्जी मंडी इलाके में पहुंचे किसान भी ठिठुरते नजर आए। इन लोगों ने अलाव जलाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *