मनेंद्रगढ़ | जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चौघड़ा के सरपंच संतोष सिंह ने प्राथमिक शाला चौघड़ा में अध्ययनरत 51 बच्चों को अपने हाथों से गर्म कपड़े वितरित किए गए। ठंड के मौसम में जरूरतमंद स्कूली बच्चे गर्म कपड़े पाकर प्रफुल्लित हो उठे। चौघड़ा सरपंच संतोष सिंह समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते है। हर वर्ष उनके द्वारा स्कूली बच्चों को उनकी जरूरत की सामग्री वितरित की जाती है। सरपंच ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इस दौरान जनपद सदस्य कविता दीवान, अशोक गुप्ता, संतोष कुमार साहू, रामसुभग बंजारे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित रहे।


