ग्राम सिल्हाटी में शुक्रवार को सुशासन सप्ताह अंतर्गत गांव की ओर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जन समस्या निवारण शिविर में मांग शिकायत, अन्य विषय से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करते इसकी जानकारी प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज किया गया है। वहीं, मौके पर अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर लोगों की समस्या को सुना। मौके पर 30 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया है। वहीं, शेष आवेदन पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान का आयोजन किया जा रहा। अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन के विभिन्न विभाग की सक्रिय भागीदारी व सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना है। अभियान के दौरान जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन चिह्नांकित स्थान में होगा । शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याएं मांग आदि विषयों का निराकरण किया जाएगा। प्रथम जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत सिल्हाटी के हाई स्कूल परिसर में हुआ है। आज शनिवार 20 दिसंबर को नगर पंचायत बोड़ला में शिविर का आयोजन होगा। शिविर के संबंध में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। लोगों से अपील किया गया है कि वह अपने शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या व मांग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं,जिसका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। जिला व जनपद स्तर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के लिए जिपं सीईओ नोडल अधिकारी व निकायों में आयोजित शिविर के लिए नोडल अधिकारी निकाय के सीएमओ होंगे। यह शिविर सुबह 10से दोपहर दो बजे तक होगी। शिविर में प्राप्त सभी आवेदन की ऑनलाइन एंट्री होगी।


