जेवरतला रोड | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेन्द्रीबन नवागांव के छात्र-छात्राओं ने संगीत कला में जिला स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य पीआर सुधाकर के निर्देशन एवं व्याख्याता हेमलता पटेल और बीरेन्द्र देहारी के मार्गदर्शन में वाणिज्य संकाय की छात्रा अंजली, प्रियंका, परमेश्वरी, मुस्कान, भूमिका, तनिशा, संध्या, हिना तथा लोमेन्द्र ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते ये छात्र राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए चयनित हुए। इस उपलब्धि पर प्राचार्य पीआर सुधाकर ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य निमिषा भूआर्य, व्याख्याता दुष्यंत साहू, माधव ठाकुर, एस लाल साहू, पुष्पारानी कन्नौजे, निर्मला सूर्यवानी, शोभा खरखटे, आरती धनेन्द्र, भूपेन्द्र कुमार साहू, मन्नू ठाकुर, रवि मारकण्डे, मोनिका ठाकुर, अवध पटेल ने खुशी जताई है।


