एकता कपूर ने कहा-बॉलीवुड में झालाना सफारी की काफी चर्चा:भाई तुषार कपूर के बेटे के नाम पर लेपर्ड का नाम रखने का सुझाव दिया

बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने बच्चों के साथ जयपुर की झालाना लेपर्ड सफारी का आनंद लिया। गुलाबी सर्दियों में झालाना की खूबसूरत वादियों और जंगल के बीच शाम के समय हुई सफारी में उन्हें अद्भुत अनुभव हुआ। सफारी के दौरान उन्होंने मादा तेंदुए फ्लोरा और उसके तीन शावकों को एक साथ देखा। सफारी के दौरान एकता कपूर ने चालक से शावकों के नामों के बारे में पूछा। इस पर चालक ने बताया कि अभी तक उनके नाम नहीं रखे गए हैं। इस पर एकता ने सुझाव दिया कि एक शावक का नाम उनके भतीजे ‘लक्ष्य’ के नाम पर रखा जाए। लक्ष्य तुषार कपूर का बेटा है। इस विजिट में लक्ष्य भी साथ था। इस दिलचस्प और भावनात्मक पल ने वहां मौजूद सभी लोगों को खुश कर दिया। झालाना की प्रशंसा और फिर आने का वादा एकता कपूर ने सफारी के बाद झालाना जंगल और यहां के अनुभव की तारीफ की। उन्होंने कहा- शहर के बीचों-बीच बसा यह जंगल अद्भुत है। गुलाबी सर्दी में हमें निराशा नहीं मिली और हमारे परिवार ने एक लेपर्ड परिवार को एक साथ चलते हुए देखा। यह अनुभव मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा- बॉलीवुड में अब झालाना सफारी की काफी चर्चा है। जयपुर आने वाले सेलेब्रिटी अब ऐतिहासिक किलों के साथ इस जंगल का भी रुख कर रहे हैं। जल्द ही अपने परिवार और बॉलीवुड दोस्तों के साथ यहां फिर से सफारी करने आएंगी। फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग में व्यस्त एकता कपूर इन दिनों जयपुर में अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म चौमूं पैलेस में शूट की जा रही है। इसमें अक्षय कुमार और परेश रावल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। झालाना जंगल की बढ़ती लोकप्रियता झालाना लेपर्ड सफारी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शहरी जंगल के अनुभव के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है। बॉलीवुड सितारों के अनुभवों ने इसे और भी चर्चा में ला दिया है। अब यह सफारी जयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनती जा रही है। यहां क्रिकेटर सचिन सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, मयूर मेहता, बलराज, राजीव खंडेलवाल, रितेश देशमुख, विशाल सिंह के साथ एक्ट्रेस रवीना टंडन, आकांक्षा सिंह, जेनेलिया डिसूजा, सृष्टि रोहण विजिट कर चुके हैं। 50 से ज्यादा हुई लेपर्ड की संख्या 2018 में शुरू की गई झालाना लेपर्ड सफारी देश-दुनिया के पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र बन गई है। शुरुआती दिनों में झालाना में 20 लेपर्ड थे, लेकिन कुछ ही साल में इनकी संख्या बढ़कर 50 को पार कर गई है। ऐसे में शहर के बीचों-बीच बने झालाना के जंगलों में लेपर्ड का दीदार करने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों के साथ खास मेहमान भी पहुंचते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *