पेंड्रा-अमरकंटक में पारा 6 डिग्री; शीतलहर से जनजीवन प्रभावित:घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी कम हुई, ठंड का असर जारी

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे शीतलहर का असर बढ़ गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह के समय पूरे इलाके में घना कोहरा छाया रहता है, जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। कोहरे की मोटी चादर ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। शीतलहर का प्रभाव और बढ़ने की आशंका ठंड से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक यात्रा से बचने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट जारी रह सकती है, जिससे शीतलहर का प्रभाव और बढ़ने की आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *