झुंझुनूं में मौसम बदला, सुबह से हल्की बारिश जारी:ठंड का एहसास बढ़ा, सड़कों पर कम रही आवाजाही, घरों में दुबके लोग

प्रदेश में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर झुंझुनूं में नजर आ रहा है। यहां सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं हल्की तो कही तेज बारिश हो रही है। बारिश से अंचल में सर्दी का असर बढ़ गया है। जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। उसके बाद धीरे धीरे आसमान में अंधेरा छा गया। सुबह करीब 9 बजे के बाद हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। अभी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश का असर ग्रामीण इलाकों में भी रहा। बारिश से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। मौसम में बदलाव होने से लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही रही। मौसम विभाग ने झुंझुनूं समेत प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश व ओले गिरने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इधर बारिश से एक फिर बार सर्दी का असर बढ़ गया है। तापमान की बात करें तो पिलानी मौसम केंद्र पर आज अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *