दौसा जिला शीतलहर की चपेट में:सर्द हवाओं के चलते तीखे हुए सर्दी के तेवर, हाड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास

दौसा जिले में बीते 3 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने के बाद सर्द हवाओं का फिर से दौर शुरू हो गया है। धूप निकलने से मिली राहत के बाद एक बार फिर सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाए हैं। सर्द हवाओं के चलते पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। ऐसे में बर्फीली हवाओं से लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। कोहरा और बादलों के चलते 11 बजे तक भी धूप नहीं निकली, ऐसे में सूर्य देव के दर्शन होना भी मुश्किल है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में दुबके हुए हैं तो वहीं स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों की मुश्किल बढ़ गई है। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेने के साथ गर्म पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। जिले में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन में वाहन चालक लाइट का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन कोहरे के चलते ज्यादा दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे में रेंग रेंग कर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। जिले में शनिवार सुबह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *