जोधपुर में बर्फीली हवाओं ने ठिठुराया:बारिश की वजह से बढ़ा ठंड का असर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

जोधपुर शहर में आज सुबह से ही बारिश की वजह से ठंड का असर बढ़ गया है। शहर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में अल सुबह से ही अलग अलग हिस्सों में रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। शहर में आज सुबह हुई हल्की बारिश की वजह से आम जनजीवन खासा प्रभावित रहा। अचानक से ठंड का असर बढ़ गया। इसके चलते लोग सर्दी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आए। ठंड का असर बढ़ने की वजह से लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। अलाव तापकर लोग सर्दी से बचने की जुगत में दिखे। शहर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही है। जिसकी वजह से आम जनजीवन खासा प्रभावित है। बताने की प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर शुक्रवार शाम से ही दिखने लगा। प्रदेश के अजमेर के किशनगढ़, पाली सोजत, नागौर में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। इसके अलावा बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनू, फतेहपुर, सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से आज शनिवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के 15 जिलों में बादल छाए रहने, बारिश होने और ओले गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *