धोइंदा में 85 ड्राइवरों की आंखों का चेकअप किया:परिवहन विभाग ने मोही इलाके में वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

राजसमंद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 ‘‘परवाह‘‘ का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। इस पहल के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने मोही ग्रामीण क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ-साथ वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं मौके पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के पैम्पलेट भी वितरित किए गए। अभियान में करीब 125 दुपहिया वाहनों, 26 ट्रैक्टरों, 12 ऑटो और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। डॉ. शर्मा ने उन वाहन चालकों को समझाया जिन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं किया था। उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में वे इन सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही एनएचएआई और परिवहन विभाग के संयुक्त देखरेख में धोइंदा स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की आंखों की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 85 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई व उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की पालन करने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर सूर्यभान सिंह चौहान, रेस्को गार्ड पूनम सिंह, नरेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, एनएचएआई से टोल प्लाजा मैनेजर अमित विनायक इंदुलकर और सुजित वर्मा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *