राजसमंद में छाया हल्का कोहरा, विजिबिलिटी 300 मीटर रही:सुबह के समय बर्फीली हवाओं का दौर थमा, कड़ाके की ठंड से राहत

राजसमंद में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। पिछले दो तीन दिनों से चल रही सुबह के समय बर्फीली हवाओं के रूकने से गलन व कड़ाके की ठंड से बड़ी राहत मिली है। शनिवार सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 300 मीटर रहने के कारण वाहनों की आवाजाही पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा। सुबह के समय बाजारों में लोगों की आवाजाही देखी गई। वहीं सर्दी का असर कम होने के कारण आज से 8 कक्षा तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश भी समाप्त हुआ। जिसके कारण बाजारों में स्कूली बच्चों व अभिभावकों की आवाजाही रही। खुले मैदानी व पहाड़ी स्थानों पर तेज सर्दी महसूस की जा रही है। सर्दी से बचाव के लिए अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है। किसानों को सुबह के समय खेती सिंचाई के दौरान गलन से बड़ी राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *