प्रेम-प्रसंग में युवक ने की खुदकुशी:वाट्सअप में मिला लड़की का चैट, सुबह दरवाजा तोड़ परिवार ने निकाला शव

कोडरमा में एक युवक ने फांसी के फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने से परिजनों ने खिड़की से झांका तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ शव को बाहर निकाला गया। घटना तिलैया थाना क्षेत्र के पटेल नगर की है। इधर, पुलिस के मुताबिक युवक के वाट्सअप में किसी लड़की से चैट के प्रूफ मिले हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि प्रेम प्रसंग में किसी तरह का विवाद होने पर युवक ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। रिशु 11वीं कक्षा का था छात्र मृतक की पहचान ऑटो चालक संजय सोनी के पुत्र रिशु (18) के रूप में की गई। रिशु 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। शव पंखे से बने फंदे से लटका मिला मृतक के पिता ने बताया शुक्रवार की रात रिशु खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिवार ने खिड़की से झांका, तो उसका शव पंखे से बने फंदे से लटका मिला। परिवार ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता पा रहे हैं। इधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *