लुधियाना में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा:निहंग के आने से भागे, इनोवा में आए थे 3 चोर

लुधियाना में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे एक दुकान को 3 बेखौफ चोरों ने निशाना बनाया। इनोवा कार में आए चोरों ने सुबह की सैर पर निकले लोगों की मौजूदगी में ही दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया। घटना जगराओं के रानी झांसी चौक पर स्थित श्रीराम एंटरप्राइज नाम की इन्वर्टर की दुकान की है। इसी दौरान एक निहंग सिंह किसी काम से वहां से गुजर रहा था। जब उन्होंने चोरों को शटर तोड़ते देखा। निहंग ने तुरंत अपनी एक्टिवा का हॉर्न बजाना शुरू कर दिया और सीधे चोरों की तरफ बढ़े। पुलिस को सूचना देने से पहले ही चोर अपनी इनोवा लेकर फरार हो गए। दुकान के मालिक सोनू ने बताया कि दुकान में लगे लकड़ी के दरवाजे ने बड़ी चोरी को रोक दिया। उन्होंने चिंता जताई कि पुलिस की सुस्त कार्रवाई के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अगर लकड़ी का दरवाजा नहीं होता, तो चोर पूरी दुकान खाली कर सकते थे। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *