दौसा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:2 गंभीर घायल जयपुर रैफर, देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

दौसा में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटनाक्रम बीती देर रात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी यूनिट में डॉक्टर ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जिनके शव मोर्चरी में शिफ्ट करवाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बीती देर रात को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया है। एक एक मृतक करौली जिले के टोड़ाभीम और दूसरा अलवर जिले के गोविन्दगढ़ क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *