ऊना में 14 साल की छात्रा लापता:घर से स्कूल के लिए निकली, पुलिस ने 7 दिन बाद दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता गई। परिजनों द्वारा काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला है और बीते 14-15 सालों से ऊना जिले के एक गांव में रह रहा है। उसकी 14 वर्षीय बेटी 3 जनवरी की सुबह स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटी। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा को तलाशने में जुटी पुलिस टीमें ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग लड़की की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *