लोकतंत्र की मजबूती के लिए एसआईआर जरूरी

भाजपा जिला एमसीबी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मनेंद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगल भवन चिरमिरी में किया गया। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर का वास्तविक महत्व बूथ स्तर पर ही सामने आता है, क्योंकि यहीं से मतदाता की पहचान और उसके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान एक स्वच्छ और सशक्त लोकतंत्र के रूप में रही है और वर्ष 2025 में एसआईआर के माध्यम से इसे और अधिक मजबूत किया जाएगा। मंत्री जायसवाल ने पूर्व में सामने आई उन स्थितियों का उल्लेख किया, जब घुसपैठियों को मतदान का अधिकार मिलने जैसी गंभीर समस्याएं उजागर हुई थीं, जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा थीं। ऐसे में मतदाता सूची का शुद्धिकरण समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 156 बूथों पर एसआईआर के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपादित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आह्वान किया कि 23 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होने वाले एसआईआर के दूसरे चरण में सभी कार्यकर्ता युद्धस्तर पर जुटें। लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का अभियान जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले ने कहा कि एसआईआर केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का अभियान है। शुद्ध व अद्यतन मतदाता सूची से निष्पक्ष चुनाव संभव हैं। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में जुटें। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा एसआईआर प्रभारी आशीष सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके बाद लोकसभा में देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए एसआईआर से संबंधित उद्बोधन का एलईडी के माध्यम से प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना। इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि विधानसभा स्तरीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और एसआईआर को सफल बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *