लाखेरी नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का आक्रोश:धरने पर बैठे कर्मचारियों को नोटिस से तनाव बढ़ा, लिखित समझौते की मांग जारी

लाखेरी नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का क्रमिक धरना चौथे दिन भी जारी रहा। पालिका प्रशासन द्वारा धरनारत कर्मचारियों को नोटिस जारी करने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस बीच शुक्रवार देर रात नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) मोती शंकर नागर का तबादला कर दिया गया और उनके स्थान पर मांगरोल से ईओ नरेश राठौर को नियुक्त किया गया है। कर्मचारी संघ के अनुसार, उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर मौखिक सहमति बनने के बावजूद प्रशासन द्वारा लिखित समझौता नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए एसडीएम को वस्तु स्थिति से अवगत करवाया है। संघ का कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन उन पर अनावश्यक दबाव बना रहा है। विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों में सफाई निरीक्षक की कार्यशैली को लेकर भी असंतोष व्याप्त है। शनिवार को त्रिलोक कुमार और रवि धरने पर बैठे। पिछले कुछ महीनों से ईओ नागर की कार्यशैली को लेकर भी कर्मचारियों में विरोध था। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित समझौता नहीं होगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सफाई निरीक्षक की कार्य शैली से नाराजगी
पालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर लामबंद तो है ही साथ ही सफाई निरीक्षक की कार्य शैली से भी नाराज हैं। कर्मचारी पहले भी सफाई निरीक्षक को हटाने की मांग कर चुके हैं। सफाई कर्मचारियों ने सफाई निरीक्षक पर भेदभाव करने का आरोप लगाएं हैं। पालिका में संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को हटाने के बाद से विवाद गहरा रहा है। पालिका कार्यालय में लिपिक व अन्य विभागों में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों से सफाई कार्य करवाने की मांग की जा रही है। ये सफाई कर्मचारी गैर वाल्मिकी समाज से है ओर सफाई कार्य से कतराते हैं। राज्य सरकार और स्वायत्त शासन विभाग के निर्देश के बावजूद पालिका प्रशासन कर्मचारियों की कमी के चलते इस पर अमल नहीं कर पा रहा है। कंटेट : ओमपाल सिंह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *