SDRF और सिविल डिफेंस की टीम का सर्च ऑपरेशन:सुजान गंगा नहर में युवक की तलाश, कल दोस्त को वीडियो कॉल कर आत्महत्या के लिए बोला था

भरतपुर की सुजान गंगा नहर में सिविल डिफेंस और SDRF की टीम पिछले 4 घंटे से एक युवक की तलाश कर रहीं हैं। युवक के परिजनों को अंदेशा है कि जितेंद्र सुजान गंगा नहर में कूद गया है। क्योंकि उसकी बाइक और कपड़े नहर के किनारे मिले हैं। साथ ही जितेंद्र ने अपनी दोस्त को कल वीडियो कॉल करके आत्महत्या करने के लिए भी बोला था। जितेंद्र 28 साल निवासी नारौली थाना रुदावल की मासी दीपा ने बताया कि कल वह घर से यह कहकर निकला था कि मैं बाइक की चाबी बनवाने के लिए भरतपुर जा रहा हूं। वह कल दोपहर 2 बजे किसी लड़की से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। जितेंद्र ने वीडियो कॉल में मंशा देवी का मंदिर और सुजान गंगा नहर दिखाई। लड़की ने जितेंद्र से कहा था कि पानी की तरफ मत जाओ आप पानी में गिर जाओगे। तो जितेंद्र ने अपनी दोस्त से कहा कि अच्छा है मर जाऊंगा तो, क्या होगा उससे, कुछ देर बाद उसका फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर आने लगा। जिसके बाद लड़की ने जितेंद्र के दोस्त को फोन करके घटना के बारे में बताया। आज जितेंद्र को ढूंढते हुए परिजन मंशा देवी के मंदिर पर पहुंचे। जहां उसकी बाइक मिली। जिसमें चाबी लगी हुई थी। साथ सुजान गंगा नहर के किनारे उसके कपड़े भी रखे हुए थे। जिसके बाद जितेंद्र के परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया। तब सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कोतवाली थाने के ASI ब्रज लाल ने बताया कि रुदावल थाने के नारौली गांव का एक लड़का अपने घर यह कहकर आया था कि में भरतपुर जा रहा हूं। उसने सुजान गंगा नहर के पास अपनी बाइक खड़ी कर और नहर के किनारे अपने कपड़ों को रखकर मोबाइल को बंद कर लिया। हमें यह संशय हुआ कि कल से मोबाइल बंद है इसलिए युवक सुजान गंगा नहर में गिर गया हो। युवक की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *