रेप के आरोपी पर कोर्ट परिसर में हमला:आरोपी को कोर्ट में पेश करते समय हंगामा, 9 गिरफ्तारों को जेल भेजा गया

सतना में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी शुभम पाल को न्यायालय में पेश करते समय जोरदार हंगामा हो गया। भीड़ ने आरोपी पर हमला करने की कोशिश की और पुलिस से भी झड़प हुई। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेश करने के दौरान हमला गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ दो स्थायी वारंट लंबित थे, जबकि एक अन्य फरार चल रहा था और पहले भी पुराने प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। वज्र वाहन से उतरते ही आरोपियों और उनके समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। इस दौरान थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार मौके पर पहुंचे और आरोपियों को फटकार लगाई। इसके बाद सभी आरोपी शांतिपूर्वक पुलिस वाहन में लौटे। यह है पूरी घटना
यह घटना नाबालिग से दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और फायरिंग के तीन अलग-अलग मामलों से जुड़ी है। शुभम पाल (26) पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था और वह लगभग नौ महीने से फरार था। उसे कोलगवां पुलिस ने 17 दिसंबर की रात नईबस्ती से गिरफ्तार किया था। शुभम पाल को अड़ीबाजी के दो अन्य आरोपियों के साथ 18 दिसंबर की शाम न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट परिसर में पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के 50 से अधिक लोग मौजूद थे। भीड़ ने इतिहासशीटर शुभम पर हमला करने की कोशिश की और पुलिस से झड़प हुई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने उपद्रवियों को खदेड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *