20 जनवरी से शुरू होगा मनाली विंटर कार्निवाल 2026:आपदा के चलते नहीं होंगी स्टार नाइट्स, स्थानीय कलाकारों को मौका

हिमाचल प्रदेश के मनाली में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल 2026 में इस बार स्टार नाइट्स का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर इस बार स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। इसको लेकर पहली बैठक विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्निवाल 20 से 24 जनवरी तक चलेगा। इस बैठक में आपदा के कारण इस बार स्टार नाइट्स का आयोजन न करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय किया गया कि स्टार नाइट्स के स्थान पर स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। विधायक गौड़ ने बताया कि प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में शाम 6 से 9 बजे तक स्थानीय कलाकारों को प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। रस्साकसी प्रतियोगिता में महिला पर्यटकों को भी मौका इसके अतिरिक्त, एक सांस्कृतिक संध्या में किसी बड़े हिमाचली कलाकार को भी आमंत्रित किया जाएगा।विधायक ने यह भी बताया कि इस बार महिलाओं की झांकियों का स्वरूप अलग होगा। महिला मंडलों के बीच होने वाली रस्साकसी प्रतियोगिता में महिला पर्यटकों को भी शामिल होने का मौका दिया जाएगा। विंटर गेम्स शामिल किया गया है उन्होंने कहा कि यदि कार्निवाल के दौरान बर्फबारी होती है, तो विंटर गेम्स को भी इसमें शामिल किया जाएगा। मनाली के एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि विंटर कार्निवाल 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही कार्निवाल से संबंधित विभिन्न कमेटियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *