तकिया मस्जिद क्षेत्र के 257 मकानों पर आज चलेगी जेसीबी:मकान खाली कराने के लिए अनाउसमेंट; पुलिस और निगम कर्मी जेसीबी के साथ तैनात

महाकाल लोक विस्तारीकरण को लेकर शहर में शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई में तकिया मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में आने वाले करीब 257 मकानों पर निगम की जेसीबी चलने वाली है। इसके लिए एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सभी मकान मालिकों को नोटिस देते हुए व अनाउसमेंट कर घर खाली करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। कार्रवाई के लिए शुक्रवार शाम से प्रशसान, निगम व पुलिस अमला तैनात हो गया। निगम की 6 जेसीबी, 6 पोकलेन व अतिक्रमण रिमूवल गैंग के 50 कर्मचारी कार्रवाई में मौजूद रहेंगे। यह पूरा क्षेत्र महाकाल मंदिर के 500 मीटर के दायरे में आता है। पिछले कई सालों से इस क्षेत्र पर कार्रवाई को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। 7 मकानों का मामला कोर्ट में, घर खाली कराने के लिए समझाइश मस्जिद के आसपास बसी कॉलोनी में कुल 257 मकान हैं, इनमें से अभी 5 से 7 मकानों का मामला कोर्ट में चल रहा है। बाकी अन्य मकानों पर कार्रवाई के लिए अनुमति मिल चुकी है। इसके लिए प्रशासन द्वारा मकान मालिकों को अंतिम नोटिस दिया जा चुका है। पूरे मामले में 66 करोड़ के करीब मुआवजा मकान मालिकों को मिला है। इनमें से भी अभी कोर्ट केस के चलते कुछ लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। जिन्हें मुआवजा मिला है, उन्हीं के मकानों पर कार्रवाई होगी। सभी मकानों को खाली करने के लिए सूचना दे दी गई है व शनिवार सुबह से कार्रवाई शुरू भी कर दी जाएगी। इस जमीन का अवार्ड पारित हो गया है व भू-अर्जन हो चुका है। शुक्रवार रात से प्रशासन व पुलिसकर्मी लोगों को घर खाली करने की समझाइश देने में लगे रहे, ताकि शांतिपूर्ण कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने पूरी तैयारी की मकानों पर कार्रवाई के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। कार्रवाई शनिवार सुबह होगी, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। रूपाली जैन, नायब तहसीलदार इधर, गोवर्धन सागर की जद में आ रहे वीडी मार्केट के 51 लोगों को नोटिस, मचा हड़कंप नोटिस भेजा पर जवाब नहीं मांगा, आज मार्केट बंद रहेगा- व्यापारी सप्त सागरों में से एक गोवर्धन सागर को अतिक्रमण व कब्जे से मुक्त करने के लिए एनजीटी के फैसले के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है। गोवर्धन सागर की जद में आ रहे वीडी मार्केट के 51 लोगों को शुक्रवार को नगर निगम नोटिस जारी कर दिए। सभी को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है, जिसके बाद से वीडी मार्केंट में हड़कंप मचा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 3 जनवरी को फैसला सुनाया, जिसके बाद प्रशासन ने नगर निगम, पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड समेत संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। शुक्रवार को नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए जाने से वीडी मार्केंट में हड़कंप मच गया, क्योंकि 24 घंटे के भीतर नगर निगम ने अतिक्रमण को लेकर अल्टीमेटम दिया है, इससे जिन लोगों को नोटिस मिले हैं, वे बुरी तरह घबराए हुए हैं। वीडी मार्केट निवासी व्यापारी मनीष कोठारी लाला सहित अन्य ने इसे लेकर आपत्ति जताई है व कहा कि ट्रिब्यूनल में हमें नहीं सुना गया तथा नगर निगम ने भी सीधे 24 घंटे का नोटिस भेज दिया, जबकि नोटिस भेजकर हमसे भी जवाब मांगा जाना चाहिए। उक्त 51 लोगों से 3 हजार लोग जुड़े हैं, उनकी भी रोजी-रोटी प्रभावित होगी। कोठारी ने बताया कि विरोध स्वरूप शनिवार को मार्केट बंद रहेगा और अनिश्चितकाल के लिए निर्णय लेंगे। आठ महीने पहले भी मामला उठ चुका आठ महीने पहले भी वीडी मार्केट के अतिक्रमण का मामला उठा था व व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने कदम पीछे उठाया था लेकिन इस बार 3 जनवरी को एनजीटी का फैसला आने के एक सप्ताह बाद नोटिस जारी किए गए हैं व सिर्फ 24 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने से व्यापारियों में रोष है। इधर, शासन गोवर्धन सागर को कब्जे से मुक्त कर यहां लोगों के लिए इसे बेहतर तरीके से डेवलप करने की योजना बना रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *