पंजाब के फाजिल्का में आज किसानों ने प्रदर्शन किया। अबोहर में शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन ने जिला महासचिव सिमरजीत सिंह के नेतृत्व में गांव कीकरखेड़ा में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 26 नवंबर से मरण व्रत पर हैं और उनकी स्थिति गंभीर होती जा रही है। जिला उपप्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि किसान संगठन पिछले 11 महीनों से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर जिला फाजिल्का की टीम ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रधान गुरटेक सिंह, उपप्रधान सूबा सिंह, इकाई उपप्रधान अर्शदीप सिंह, दीपक रामसरा, अंग्रेज बराड़, अंचित चावला, कुलदीप सिंह बाठ, कुलविंदर सिंह, लोधीराम सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।


