अबोहर में पुलिस ने गाड़ियां चुराने वाले 2 युवक को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 5 चोरी की बाइक और 8 झपटे गए फोन बरामद हुए हैं। ये दोनों नशेड़ी है। सिटी वन थाने के प्रभारी मनिंदर सिंह के अनुसार, पुलिस ने दाना मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से धर्मनगरी अबोहर निवासी करन सिंह और फतेहाबाद निवासी गोबिंद सिंह को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पिछले 6 महीनों से शहर में बाइक चोरी और फोन छीनने की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए इन अपराधों को करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 और चोरी की बाइक समेत 8 छीने गए फोन बरामद किए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।


