सूबेदार सोनदर सिंह का हार्ट अटैक से निधन:20 दिसंबर को होने वाले रिटायर, 10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

भरतपुर के सूबेदार सोनेदर सिंह का पटियाला में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सोनेदर सिंह भारतीय सेना आर्म्ड कोर यूनिट 1 हॉर्स में सूबेदार के पद पर तैनात थे। 12 दिसंबर को उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया। शनिवार को सुबह 10 बजे शहर के सुभाष नगर स्थित श्मशान में उनके पार्थिव देह का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सोनेदर सिंह के पार्थिव देह को उनके 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। सूबेदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोनेदर सिंह 38 पटियाला के तारापुर गेट पर तैनात थे। 12 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान करीब 8 बजे अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें आर्मी अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उन्हें उपचार देने के बाद उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ। तबियत में सुधार होने पर उन्हें वापस यूनिट लेकर आ रहे थे इतने में फिर से उनके अचानक सीने में दर्द हुआ। दोबारा उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। फिर से उन्हें भर्ती किया गया। रात 10 बजे उनका निधन हो गया। वह कल रात सोनदर सिंह सिंह के शव को लेकर पटियाला से निकले थे। आज सुबह भरतपुर पहुंचे हैं। सोनदर सिंह के छोटे भारी मौनेंद्र सिंह ने बताया की वह एयरफोर्स में तैनात हैं। इस समय उनकी ड्यूटी शिलॉन्ग में चल रही है। वह शहर के कोतवाली थाना इलाके के केंद्रीय बस स्टैंड के पीछे सुभाष नगर में रहते हैं। सोनदर सिंह के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा आदित्य (10) 5 वीं क्लास में पढ़ता है। वहीं बेटी अनुष्का (16) वीं क्लास में पढ़ती है। सोनदर सिंह के पिता राम नगीना में आर्मी में थे। सोनदर सिंह के शव को मुखाग्नि उनके बेटे आदित्य ने दी। सोनदर सिंह का 20 दिसंबर को रिटायर होने वाले थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *