मुरैना में सुबह कोहरा, दोपहर में निकली हल्की धूप:कल हो सकती है हल्की बारिश

मुरैना में शनिवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद बाद हल्की धूप निकली। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कल (रविवार) बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह ने बताया, शनिवार को दिन का तापमान 21.5 डिग्री और रात का तापमान आठ डिग्री रिकॉर्ड हुआ। उन्होंने कहा कि सरसों, गेहूं और सब्जियों के लिए यह मौसम बहुत फायदेमंद है। कल (12 जनवरी) हल्की बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *