श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ:कर्फ्यू वाली माता मंदिर भोपाल में 5100 दीप जलाए, 21 किलो भगवा रंग से बनाई रंगोली

भोपाल में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प युवा संगठन ने भवानी चौक सोमवारा स्थित मां कर्फ्यू वाली माता मंदिर में 5100 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए और 21 किलो भगवा रंग से विशेष रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी अनिलानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने श्रीराम दरबार पर माल्यार्पण भी किया। दीपोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगठन के प्रकाश मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम के बाद सोमवारा चौराहे पर भव्य आतिशबाजी की गई, जिसके दौरान उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक चेतन भार्गव, बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक सुशील सुडेले, प्रमोद नेमा, आशीष सेन, मनोज राठौर, विवेक साहू, कार्तिक तिवारी, यश जैन, सुमित मालवीय और लकी नेगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *