महिला पर चाकू से हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार:दो युवकों में हो रहे झगड़े को रोकने गई थी, पुलिस ने बांसवाड़ा से दबोचा

दो युवकों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने गई महिला पर चाकू से हमले के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को बांसवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चाकू भी बरामद किया है। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि 7 जनवरी को पातेला अंबेडकर कॉलोनी निवासी श्यामा फूमतिया दूध लेने के लिए मोहल्ले की दुकान पर गई थीं। वहां दो युवकों के बीच गाली-गलौज और झगड़ा हो रहा था। जब श्यामा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उनके पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्यामा को पहले डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया था। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बांसवाड़ा शहर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ मनोज (29) पुत्र गोविंद और राहुल उर्फ गोटू (22) पुत्र गोविंद के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और अंबेडकर कॉलोनी पातेला के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *