नेक्सस मॉल में क्रिसमस को लेकर विशेष रोशनी और शॉपिंग ऑफर्स

अमृतसर| क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर नेक्सस अमृतसर मॉल को विशेष लाइटिंग से सजाया गया है। मॉल की सजावट क्रिसमस थीम पर की गई है, जिससे पूरे परिसर में उत्सवी माहौल नजर आ रहा है। मॉल प्रबंधन के अनुसार यह पहल ग्राहकों को बेहतर फेस्टिव शॉपिंग अनुभव देने के उद्देश्य से की गई है। त्योहारी सीजन के तहत मॉल में दिसंबर भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी कड़ी में 21 दिसंबर को सांता क्लॉज की विशेष मौजूदगी रहेगी। इस दौरान बच्चों और परिवारों के लिए मीट-एंड-ग्रीट और फोटो सेशन की व्यवस्था की गई है। मॉल में आने वाले ग्राहकों के लिए 25 से 28 दिसंबर तक चुनिंदा ब्रांड्स पर फ्लैट 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। नेक्सस अमृतसर मॉल प्रबंधन का कहना है कि इन आयोजनों और ऑफर्स के जरिए मॉल को केवल खरीदारी ही नहीं, बल्कि परिवारों के लिए एक साझा उत्सव स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *