बिलासपुर में 1 लाख का केमिकल युक्त भुना चना पकड़ाया:खाद्य विभाग ने दो फर्मों पर मारा छापा; मिलावट की होगी जांच

बिलासपुर में 1 लाख रुपए का केमिकल युक्त भूना चना पकड़ाया है। शुक्रवार (19 दिसंबर) को खाद्य विभाग ने मिलावट की आशंका पर कार्रवाई की। विभाग ने सिरगिट्टी क्षेत्र की दो फर्मों से करीब 1350 किलोग्राम भुना चना जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है। यह कार्रवाई मुंबई और उत्तरप्रदेश में भुने चने में घातक केमिकल की मिलावट के मामले सामने आने के बाद की गई। बताया जा रहा है जब्त चने में असामान्य चमक है। जिसे जांच के लिए हरियाणा के लैब भेजा गया है। 15 दिन बाद रिपोर्ट आएगी। 15 दिन बाद आएगी जांच रिपोर्ट खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह छापामार कार्रवाई की गई। जब्त किए गए चने के सैंपल जांच के लिए हरियाणा स्थित नेशनल कमोडिटी मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड की टेस्टिंग लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने में लगभग 15 दिन का समय लग सकता है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब्त चने में असामान्य चमक देवांगन ने मिलावट पहचानने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि चने का रंग स्वाभाविक रूप से पीला होता है, लेकिन यदि उसमें असामान्य चमक दिखाई दे तो केमिकल के इस्तेमाल की आशंका हो सकती है। हालांकि, घर पर इसकी सटीक जांच संभव नहीं है, फिर भी उपभोक्ता ऐसे चने के उपयोग से बच सकते हैं। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी स्थित अमित फूड प्रोडक्ट से 600 किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य 48 हजार रुपए) और जय भोले इंडस्ट्रीज से 750 किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य 60 हजार रुपये) जब्त किया गया। इसके अलावा शिवशक्ति दाल मिल से भी भुने हुए चने का नमूना जांच के लिए लिया गया है। सभी फर्मों को नोटिस सभी संबंधित फर्मों को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इस प्रकार की जांच की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *