अमृतसर | गुरुनगरी के प्रतिष्ठित उप्पल न्यूरो हॉस्पिटल ने 25वां स्थापना दिवस मनाया। एक छोटे से हॉस्पिटल से शुरू हुआ यह सफर आज न्यूरोसाइंसेज के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है। इस अवसर पर हॉस्पिटल के संस्थापक अशोक उप्पल ने कहा कि 25 वर्ष पहले 14 दिसंबर 2000 उनकी धर्मपत्नी डॉ. संतोष उप्पल और स्वयं डॉ. अशोक उप्पल ने दिमागी बीमारियों के उपचार के उद्देश्य से रानी का बाग अमृतसर में एक क्लीनिक से शुरुआत की थी। धीरे-धीरे लोगों के अटूट विश्वास ने एक छोटे क्लीनिक को एक बड़े अस्पताल में बदल दिया। डॉ. शिखिल उप्पल ने कहा कि यह केवल समय का उत्सव नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण और असंख्य जीवनों को छूने की उपलब्धि का उत्सव है। 25 वर्ष पूर्व यह अस्पताल एक मिशन के रूप में शुरू हुआ था इसके लिए मैं डॉ. अशोक उप्पल और डॉ. सतोश उप्पल के दूरदर्शी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। स्थापना दिवस के अवसर पर हॉस्पिटल द्वारा समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


