गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 204 क्विंटल धान जब्त:अवैध परिवहन और अमानक स्तर का पाए जाने पर कार्रवाई

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अवैध धान परिवहन और अमानक स्तर का धान पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच दलों ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 204 क्विंटल धान जब्त किया। यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत की गई। जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल ने ग्राम अंजनी के पास मध्यप्रदेश से अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे दो पिकअप वाहनों को रोका। इन वाहनों से लगभग 52 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 61 हजार रुपए है। जब्त धान को गौरेला थाने को सौंप दिया गया है। जब्त धान खरीदी केंद्र प्रभारी को सुपुर्द इसी क्रम में, धान खरीदी केंद्र कोड़गार में अमारु के एक किसान से 108 क्विंटल धान जब्त किया गया। यह धान व्यापारी का था और इसे उपार्जन केंद्र में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। धान की गुणवत्ता भी खराब पाई गई। जब्त धान को खरीदी केंद्र प्रभारी कोड़गार के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच दल ने धान खरीदी केंद्र चंगेरी में भी कार्रवाई की। यहां एक किसान से लगभग 44 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसमें धान की 5 किस्में मिश्रित थीं और डंक लगे हुए थे। यह धान लगभग 110 कट्टों में था। इसे भी खरीदी केंद्र प्रभारी को सौंप दिया गया। यह पूरी कार्रवाई निरीक्षण टीम के जिला नोडल श्री शेष नारायण जायसवाल और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *