बुजुर्ग महिला की चाय स्टॉल को लगाई आग:स्टॉल खोलने पहुंची महिला जले हुए सामान को देख को रोने लगी, 15 हजार का हुआ नुकसान

भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला के चाय के स्टॉल को देर रात कुछ लोगों ने आग लगा दी। सुबह के समय जब महिला चाय की स्टॉल खोलने के पहुंची तो, वहां सिर्फ राख पड़ी थी। जिसके बाद महिला रोने लगी। इतने में वहां आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने पैसे इकट्ठे कर महिला को आर्थिक रूप से मदद की।
स्टॉल और उसके अंदर का सामान जला
रवि फौजदार निवासी भवनपुरा गांव ने बताया कि घटना रीको स्थित ITI कॉलेज के पास की है। जहां गेंदों निवासी भवनपुरा गांव की महिला चाय की स्टॉल लगाती थी। कल शाम वह अपनी स्टॉल को बंद कर अपने घर चली गई। आज सुबह जब बुजुर्ग महिला वापस दुकान को खोलने के लिए पहुंची तो, उसकी लकड़ी की स्टॉल जली हुई थी।
15 हजार का हुआ नुकसान
जिसके बाद महिला रोने लगी। महिला को रोते हुए देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद महिला ने बताया कि उसकी दुकान में चाय बनाने का सामान, बर्तन, बिस्किट पैकेट, नमकीन सहित कई खाने की चीजें थी। जो जलकर राख हो गई। महिला को करीब 15 हजार का नुकसान हुआ है। महिला की आर्थिक हालात देख आसपास के लोगों ने पोज़ इकट्ठे किये और उनसे महिला की मदद की, महिला की स्टॉल को किसने आग लगाई अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *